छत्तीसगढ़ की बेटियों ने रचा इतिहास, नेशनल बास्केटबॉल में जीता स्वर्ण

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबॉल टीम ने नेशनल जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में टीम ने केरल को 55-51 से हराकर खिताब जीता।

टीम की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुद्दुचेरी में आयोजित इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में टीम ने कर्नाटक को 67-62 से हराया, जबकि क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र को 56-44 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबले में दिव्या रंगारी ने 22 अंक, कप्तान अंजलि कोडापे ने 14 अंक, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह जीत इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि छत्तीसगढ़ की टीम 14 साल बाद राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *