UPSC Prelims 2026 | नई दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। यह पहली बार है जब परीक्षा समाप्त होते ही आंसर-की सार्वजनिक की गई है, जिससे अभ्यर्थियों को तुरंत अपने उत्तरों का मिलान करने का मौका मिला है।
आयोग ने उम्मीदवारों को 31 मई तक आपत्तियां दर्ज करने की सुविधा दी है। आंसर-की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है।
इस बार की परीक्षा को लेकर छात्रों के बीच मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिली है। कई अभ्यर्थियों ने पेपर को कठिन और असमान अवसरों वाला बताया, जिसके बाद आयोग पर सवाल भी उठे।
इसी बीच UPSC चेयरमैन अजय कुमार ने लिंक्डइन पर पोस्ट करते हुए माना कि इस वर्ष का प्रीलिम्स पेपर “टफ और चैलेंजिंग” था। उन्होंने कहा कि आंसर-की से उम्मीदवारों को स्पष्टता मिलेगी और किसी भी आपत्ति के लिए निर्धारित पोर्टल पर प्रतिक्रिया दी जा सकती है।
आयोग के अनुसार, उत्तरों के आधार प्रमुख रूप से मानक पुस्तकें, सरकारी प्रकाशन और विश्वसनीय स्रोत रखे गए हैं।
UPSC ने यह भी स्पष्ट किया है कि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जबकि इंटरव्यू प्रक्रिया जनवरी से अप्रैल 2027 के बीच आयोजित की जाएगी।
फिलहाल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों में उत्साह और चर्चा दोनों तेज हो गई है।