विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से राहत, एशियन गेम्स ट्रायल्स में हिस्सा लेने का रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट  | भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च अदालत ने उनके मामले में दखल देने से इनकार करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा, जिसमें उन्हें एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई थी।

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि विनेश फोगाट ने कुश्ती में अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है और उन्हें ट्रायल्स में भाग लेने का अवसर मिलना चाहिए। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि इस एथलीट के मामले को विशेष नजरिए से देखा जाना चाहिए।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने विनेश फोगाट पर नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए घरेलू प्रतियोगिताओं से बैन लगाया था। WFI का तर्क था कि रिटायरमेंट के बाद वापसी करने वाले खिलाड़ियों को एंटी-डोपिंग नियमों के तहत निर्धारित नोटिस अवधि का पालन करना होता है, जिसे विनेश ने पूरा नहीं किया।

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने 22 मई को आदेश दिया था कि विनेश फोगाट को 30 और 31 मई को होने वाले ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दी जाए। साथ ही ट्रायल्स की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की निगरानी का भी निर्देश दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब विनेश फोगाट के लिए एशियन गेम्स 2026 में चयन का रास्ता साफ माना जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *