झीरम घाटी बरसी पर DKS अस्पताल में कांग्रेस का भंडारा, शहीदों को श्रद्धांजलि

रायपुर। झीरम घाटी शहादत दिवस की 13वीं बरसी के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े ‘प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ’ द्वारा DKS सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, रायपुर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल में इलाजरत मरीजों और उनके परिजनों समेत बड़ी संख्या में लोगों को भोजन वितरित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झीरम घाटी में शहीद हुए नेताओं व कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

शहीदों की कुर्बानी को सलाम: मोहम्मद सिद्दीक

प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि झीरम घाटी की घटना नक्सलियों की कायरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस हमले में शहीद हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की कुर्बानी को सलाम है।
उन्होंने यह भी कहा कि संगठन शहीदों के पदचिन्हों पर चलकर जनता, प्रदेश और देश के हित में कार्य करता रहेगा।

‘साजिश का सच सामने आना बाकी’

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि यह एक राजनीतिक हत्याकांड था और जनता इसके मास्टरमाइंड का सच जानना चाहती है। उन्होंने कहा कि जब तक पूरी साजिश सामने नहीं आती, तब तक शहीदों को पूर्ण न्याय नहीं मिल सकता।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में कन्हैया अग्रवाल, करण जी राज, ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण सेन, जावेद नकवी, शाहिद अशरफी, राजेश त्रिवेदी, मुकुंद कागदेलवार, शरद गुप्ता, अजय दास सन्नी, तहसीन खान, मनीष दास, शिव पासवान, मोहम्मद इरफान, प्रदुम्न शर्मा, देवेंद्र पवार, मुनेश गौतम, हितेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान शहीदों को याद करते हुए माहौल भावुक बना रहा और श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *