छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए नवा रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी को दो दिनों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार 28 और 29 मई 2026 को जंगल सफारी पर्यटकों के लिए बंद रहेगी।
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक गर्मी का असर वन्य प्राणियों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर सफारी को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।
इस दौरान पर्यटक जंगल सफारी की सैर और वन्य जीवों का दीदार नहीं कर सकेंगे। वन विभाग ने जनसंपर्क माध्यमों से लोगों को इसकी जानकारी देने के निर्देश भी जारी किए हैं।