छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, पहले 27 मई 2026 को घोषित छुट्टी अब 28 मई 2026, गुरुवार को रहेगी।
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि वर्ष 2026 के सार्वजनिक और सामान्य अवकाश की सूची में पहले बकरीद का अवकाश 27 मई तय किया गया था। अब इसमें आंशिक संशोधन करते हुए 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इस फैसले के बाद 28 मई को राज्य के सभी शासकीय कार्यालय, स्कूल-कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।