कांकेर में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, जवानों ने हथियार और विस्फोटक किए जब्त

कांकेर | छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने जंगलों में छिपाकर रखे गए दो अलग-अलग नक्सली डंप बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोलियां और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है।

जानकारी के मुताबिक, कोयलीबेड़ा और परतापुर थाना क्षेत्र में जिला पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर ग्राम गुमचूर के जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया नक्सली डंप मिला।

यहां से जवानों ने नक्सली साहित्य, 42 नग .303 रायफल राउंड, 75 नग 7.62 एसएलआर राउंड, 21 नग 5.56 रायफल राउंड, एसएलआर मैग्जीन फिलर और 6 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किए।

इसी दौरान ग्राम पदालमस्पी के जंगल-पहाड़ी इलाके में भी सर्च अभियान चलाया गया। यहां एक अन्य नक्सली डंप से कंट्री मेड पिस्टल, 2 किलो वजनी टिफिन आईईडी, पावर कंट्रोलर, वायर और बैटरी बरामद की गई।

सुरक्षाबलों ने सभी विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया है। इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *