SVC63 | सलमान खान और नयनतारा पहली बार निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की अपकमिंग फिल्म SVC63 में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं और अब खबर है कि इस स्पाय-एक्शन थ्रिलर में नयनतारा का अब तक का सबसे दमदार और एक्शन-पैक्ड अवतार देखने को मिलेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि नयनतारा भी हाई-ऑक्टेन एक्शन करती नजर आएंगी। खास बात यह है कि अभिनेत्री अपने कई स्टंट्स खुद कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए वह एक्सपर्ट्स की निगरानी में खास ट्रेनिंग भी ले रही हैं।
सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि SVC63 में नयनतारा का किरदार उनकी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग होगा। इससे पहले शाहरुख खान की *जवान* में उनके एक्शन सीन्स को काफी सराहा गया था, लेकिन इस फिल्म में उनका एक्शन लेवल और बड़ा होने वाला है।
फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार,
“सलमान और नयनतारा दोनों फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। सेट पर दोनों की बॉन्डिंग भी शानदार है और उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को सरप्राइज कर सकती है।”
फिलहाल फिल्म की शूटिंग मनाली में चल रही है। वहीं मेकर्स ने मुंबई में फिल्म का एक खास प्रोमो भी शूट किया है, जिसके जरिए फिल्म का टाइटल और दोनों सितारों का फर्स्ट लुक रिवील किया जाएगा। चर्चा है कि यह प्रोमो ईद-उल-अधा के आसपास रिलीज हो सकता है, हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। मेकर्स ने मशहूर मेकअप और प्रॉस्थेटिक आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह को फिल्म से जोड़ा है। प्रीतिशील इससे पहले पुष्पा 2, कल्कि, छावा, हैदर और धुरंधर जैसी फिल्मों में कलाकारों के लुक डिजाइन कर चुकी हैं। वह नयनतारा के साथ जवान में भी काम कर चुकी हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, SVC63 एक बड़े स्केल की स्पाय-एक्शन फिल्म होगी, जिसमें सलमान और नयनतारा एजेंट्स की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। फिल्म को मार्च 2027 में ईद के मौके पर रिलीज किए जाने की तैयारी है।