RBI ने सरकार को दिया ₹2.86 लाख करोड़ का मुनाफा हिस्सा, देश को बड़ी राहत

नई दिल्ली | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस साल केंद्र सरकार को ₹2,86,588 करोड़ देने का फैसला किया है। यह रकम RBI की कमाई में से सरकार को मिलने वाला मुनाफा हिस्सा  है।

यह अब तक का सबसे बड़ा भुगतान माना जा रहा है। यह फैसला 22 मई को RBI की बैठक में लिया गया।

देश में इस समय रुपये की कमजोरी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से आर्थिक दबाव बना हुआ है। ऐसे में यह रकम सरकार के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

RBI ने बताया कि इस साल उसकी कुल कमाई करीब ₹3.95 लाख करोड़ रही है। बैंक की बैलेंस शीट भी बढ़कर लगभग ₹91.97 लाख करोड़ हो गई है।

RBI ने अपने पास इमरजेंसी फंड भी बढ़ाकर ₹1.09 लाख करोड़ कर दिया है, ताकि किसी भी आर्थिक संकट से निपटा जा सके।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस रकम से सरकार को विकास योजनाओं और बड़े प्रोजेक्ट्स पर खर्च करने में मदद मिलेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *