छत्तीसगढ़ में पहली बार MMA केज फाइट का आयोजन, रायपुर में भिड़ेंगे देश-विदेश के 120 फाइटर्स

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) केज फाइट का भव्य आयोजन होने जा रहा है। “वाइल्ड वूल्फ केज फाइट्स” नाम से आयोजित इस हाई-वोल्टेज इवेंट में देशभर के करीब 120 फाइटर्स अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगे. वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस प्रतियोगिता को पहचान मिल रही है, क्योंकि श्रीलंका से 6 फाइटर्स भी मुकाबले में हिस्सा लेने पहुंचे हैं.

यह आयोजन रायपुर के सिविल लाइन स्थित अंबेडकर भवन में किया जा रहा है. राज्य में पहली बार इतने बड़े स्तर पर MMA मुकाबलों का आयोजन होने से खेल प्रेमियों और युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है.

प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से आए फाइटर्स विभिन्न वेट कैटेगरी में प्रोफेशनल मुकाबले लड़ेंगे. आयोजकों के मुताबिक, खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है और दर्शकों को रोमांचक फाइट्स देखने को मिलेंगी.

इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का शुभारंभ आज शाम 6 बजे होगा, जबकि प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 24 मई को आयोजित किया जाएगा. फाइनल मुकाबलों के बाद विजेताओं का ऐलान किया जाएगा.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *