छत्तीसगढ़ | Chhattisgarh Public Service Commission ने कोर्ट मैनेजर भर्ती परीक्षा की चयन सूची जारी कर दी है. आयोग द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के बाद कुल 20 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिसमें प्रवीण कुमार ने भी अंतिम चयन सूची में जगह बनाई है.
आयोग के अनुसार, कोर्ट मैनेजर पद के लिए मुख्य परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी, जबकि इसका परिणाम 27 अप्रैल को घोषित किया गया था. नियमों के मुताबिक विज्ञापित पदों के तीन गुना अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाना था, लेकिन वर्गवार और उपवर्गवार पात्र उम्मीदवारों की उपलब्धता के आधार पर कुल 56 अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया.
22 मई को आयोजित इंटरव्यू के बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई. आयोग ने 22 पदों के विरुद्ध 20 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की है.
चयन सूची और अनुपूरक सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है, जहां अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकते हैं.