जम्मू-कश्मीर आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका, हमजा बुरहान मारा गया

श्रीनगर / मुजफ्फराबाद |  पुलवामा आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘अल बद्र’ के प्रमुख कमांडर हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने POK में हमजा बुरहान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

बताया जा रहा है कि हमजा बुरहान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला था और पिछले करीब 7 वर्षों से पाकिस्तान में छिपकर रह रहा था। वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘अल बद्र’ से जुड़ा हुआ था और कई आतंकी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, हमजा बुरहान को जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क का अहम चेहरा माना जाता था। उसकी हत्या को आतंकवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

हालांकि, हमले को अंजाम देने वाले हमलावरों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय स्तर पर मामले की जांच की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि हत्या आतंकी संगठनों की अंदरूनी रंजिश का परिणाम है या इसके पीछे कोई अन्य साजिश है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *