मुंबई में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

बांद्रा  |  बांद्रा  में रेलवे का बुलडोजर एक्शन जारी, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज; 6 जवामहाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा ईस्ट स्थित गरीब नगर इलाके में रेलवे की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान हालात उस वक्त तनावपूर्ण हो गए, जब कब्जाधारियों और प्रदर्शनकारियों ने रेलवे के तोड़फोड़ दस्ते और पुलिस पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना में 6 पुलिसकर्मी और 4 प्रदर्शनकारी घायल बताए जा रहे हैं।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर पश्चिम रेलवे द्वारा की जा रही है। बांद्रा ईस्ट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की करीब 1.31 एकड़ जमीन को खाली कराया जा रहा है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 600 करोड़ रुपये बताई गई है।

अधिकारियों के अनुसार, करीब 5300 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस इलाके में लगभग 500 अवैध ढांचे बने हुए थे। अब तक करीब 85 प्रतिशत अतिक्रमण हटाया जा चुका है।

 धार्मिक ढांचा हटाने के बाद बढ़ा तनाव

कार्रवाई के दौरान एक धार्मिक ढांचे को भी हटाया गया, जिसके बाद इलाके में विरोध तेज हो गया। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिस और रेलवे कर्मचारियों पर पथराव शुरू कर दिया।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया और लाठीचार्ज कर लोगों को वहां से खदेड़ा। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

1200 जवान तैनात, इलाके को सुरक्षा घेरे में लिया

रेलवे और मुंबई पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर करीब 1200 पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है ताकि आगे किसी तरह की हिंसा न हो।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें पुलिस कार्रवाई, बुलडोजर अभियान और लोगों के विरोध को देखा जा सकता है। पुलिस के अनुसार, लाठीचार्ज के बाद कुछ उपद्रवियों ने दोबारा पथराव किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR

बांद्रा पथराव मामले में मुंबई पुलिस ने पहली एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों समेत 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत सरकारी काम में बाधा डालने, हिंसा फैलाने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *