CPI-M ने टीवीके सरकार को दी चेतावनी, AIADMK शामिल किया तो समर्थन वापस!

तमिलनाडु |  राज्य में नई टीवीके  सरकार को बाहर से समर्थन देने वाले CPI-M ने चेतावनी दी है कि अगर मुख्यमंत्री थलपति विजय सरकार में AIADMK को शामिल करते हैं, तो वे अपना समर्थन वापस ले लेंगे।

CPI-M के वरिष्ठ नेता शनमुगम ने कहा कि अगर सरकार AIADMK के साथ गठजोड़ करती है या उनके नेताओं को कैबिनेट में शामिल करती है, तो यह जनता के निर्वाचन जनादेश और ‘क्लीन गवर्नेंस’ वादों  के खिलाफ होगा। उन्होंने टीवीके नेतृत्व से फैसले पर तुरंत पुनर्विचार करने की अपील की।

पिछले विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। टीवीके ने 108, DMK ने 59 और AIADMK ने 47 सीटें जीती थीं। 234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत थी। ऐसे में छोटे दलों जैसे INC, PMK, CPI(M) और VCK के समर्थन से विजय सरकार बनी थी।

राजनीतिक विश्लेषक इसे तमिलनाडु की सियासी स्थिरता के लिए बड़ा परीक्षण मान रहे हैं। सभी की नजरें अब **सीएम विजय के अगले कदम** पर टिकी हैं।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *