फेडरल कोर्ट ने एलन मस्क के दावे खारिज किए, OpenAI और सैम ऑल्टमैन रहे विजयी

अमेरिका  | टेक इंडस्ट्री के दो दिग्गजों, एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन के बीच लंबे समय से चल रहा हाई-प्रोफाइल कानूनी विवाद अब खत्म हो गया है। अमेरिकी फेडरल कोर्ट ने एलन मस्क के दावों को खारिज करते हुए सैम ऑल्टमैन की कंपनी OpenAI के पक्ष में फैसला सुनाया।

मस्क ने OpenAI, CEO सैम ऑल्टमैन और प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन के खिलाफ 2024 में मुकदमा दायर किया था। उनका आरोप था कि OpenAI ने शुरुआत में मानवता के फायदे के लिए काम करने का वादा किया था, लेकिन बाद में कंपनी मुनाफा कमाने वाली संस्था बन गई।

हालांकि, कैलिफोर्निया की जूरी ने मस्क के दावों को खारिज कर दिया। अदालत में यह भी माना गया कि मस्क ने मुकदमा बहुत देर से दायर किया। 9 सदस्यीय जूरी ने सर्वसम्मति से फैसला सुनाते हुए कहा कि OpenAI ने अपने मूल उद्देश्य को नहीं छोड़ा और एलन मस्क के सभी आरोप निराधार हैं।

OpenAI के वकील विलियम सैविट ने कहा, “मस्क कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं, लेकिन AI में नहीं है। यह मुकदमा AI सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण उनकी नाराजगी का परिणाम है।”

मुकदमे में यह भी सामने आया कि माइक्रोसॉफ्ट OpenAI में सबसे बड़ा निवेशक है और अब तक 100 अरब डॉलर से अधिक का निवेश कर चुका है। मस्क ने माइक्रोसॉफ्ट पर भी निशाना साधा था, लेकिन अदालत ने इसे भी खारिज कर दिया।

इस फैसले के साथ ही OpenAI की प्रतिष्ठा और CEO सैम ऑल्टमैन की स्थिति मजबूत हुई है। टेक इंडस्ट्री में यह केस लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा, लेकिन अब यह मामला समाप्त हो गया है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *