चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की जयंती पर CM शिवराज ने किया नमन

भोपाल: आज महान स्वतंत्रता सेनानी प्रथम गवर्नर जनरल, भारत रत्न, श्रद्धेय चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (Chakravarti Rajagopalachari) की जयंती है। ऐसे में चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की जयंती पर मध्यप्रदेश के सीएम ने ट्वीट कर नमन किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है- ‘अपने सिद्धांतों और विचारों पर अडिग रहने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम गवर्नर जनरल, भारत रत्न, श्रद्धेय चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की जयंती पर कोटिशः नमन। आपके प्रखर विचारों की पुनीत ज्योत सर्वदा भारत के मंगल एवं कल्याण का पथ प्रशस्त करती रहेगी।’ इसी के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री ने निवास में महान स्वतंत्रता सेनानी, लेखक, राजनीतिज्ञ एवं भारत रत्न श्रद्धेय चक्रवर्ती राजगोपालाचारी जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

वहीं CM शिवराज के अलावा एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी ट्वीट किया है। आप देख सकते हैं नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है- ”चक्रवर्ती राजगोपालाचारी स्वतंत्रता सेनानी, लेखक,वकील और राजनेता होने के साथ ही महात्मा गांधी के समधी भी थे। पं। नेहरु की समाजवादी नीति के विरोध में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर स्वतंत्र पार्टी की स्थापना की। भारत के गवर्नर-जनरल के रूप में उन्होंने ही भारत गणराज्य की घोषणा की थी”।
इसी के साथ मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट कर लिखा है- ”भारत रत्न से सम्मानित, महान स्वतंत्रता सेनानी, स्वतन्त्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल, समाज सुधारक, लेखक श्री चक्रवर्ती राजगोपालाचारी जी की जयंती पर सादर नमन।” आप सभी को बता दें की आज के दिन चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में हुआ था। उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से नवाजा गया था और वह इसके प्रथम हकदार बने और भारत के आखिरी गवर्नर जनरल भी वही थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *