रायपुर: सुशासन तिहार 2026 में मूरता शिविर में आधार कार्ड अपडेट, संजिता सहित ग्रामीणों को बिना दफ्तर भटकने के राहत

रायपुर  | मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ राज्यभर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मूरता में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम लंगड़ासांड़ की निवासी संजिता का आधार कार्ड मौके पर ही अपडेट किया गया, जिससे उनकी लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हो गई।

पहले ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और अन्य कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। शिविर में संजिता को बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के तत्काल समाधान मिल गया।

आधार कार्ड अपडेट होने से अब संजिता राशन, बैंकिंग सेवाएं, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगी। इस अवसर पर संजिता ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव-गांव में लग रहे शिविरों के माध्यम से समस्याओं का समाधान तेजी से हो रहा है और लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

शिविर में राजस्व, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के आवेदन मौके पर ही निपटाए गए, जिससे राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा।

सुशासन तिहार 2026 ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं और योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है, जिससे समय और मेहनत की बचत हो रही है और प्रशासनिक प्रक्रिया सरल बन रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *