मुंबई | महाराष्ट्र सरकार ने राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 96 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग के आदेश में मुंबई पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की नियुक्ति को लेकर हो रही है। 2005 बैच के अधिकारी शर्मा को मुंबई पुलिस का ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) नियुक्त किया गया है। मनोज शर्मा पहले महाराष्ट्र राज्य के लॉ एंड ऑर्डर विभाग में कार्यरत थे और अब उन्हें मुंबई की कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।
मनोज शर्मा का संघर्षपूर्ण जीवन देशभर में चर्चित है। उनके जीवन पर आधारित फिल्म ’12वीं फेल’ ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। मुरैना जिले के गांव बिलगांव के रहने वाले मनोज शर्मा ने शुरुआती पढ़ाई गांव में ही की और पढ़ाई में संघर्ष के बावजूद अपने सपने को पूरा करते हुए आईपीएस बनने में सफलता हासिल की।
इस फेरबदल के अन्य प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
अनिल कुंभारे (2004 बैच): मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के नए ज्वाइंट कमिश्नर नियुक्त
सत्यनारायण चौधरी: मुंबई ट्रैफिक विभाग के प्रमुख
राजेश प्रधान (2003 बैच): आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के प्रमुख
सुवेझ हक: मुंबई पुलिस में प्रशासनिक अधिकारी
दो डीसीपी को प्रमोशन देकर एडिशनल सीपी बनाया गया, जबकि वेस्ट रीजन के एडिशनल सीपी परमजीत सिंह दहिया को एटीएस में आईजी और कृष्णकांत उपाध्याय को एडिशनल सीपी नियुक्त किया गया
अधिकारियों ने कहा कि यह बदलाव बढ़ती जनसंख्या और पुलिस पर बढ़ते काम के दबाव को देखते हुए किया गया है, जिससे कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।