Dhurandhar 2 | बॉलीवुड की चर्चित एक्शन और स्पाई थ्रिलर फिल्म अब OTT प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। रणवीर सिंह स्टार इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद अब डिजिटल रिलीज को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। लंबे समय से दर्शक इसकी OTT रिलीज का इंतजार कर रहे थे और अब इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Dhurandhar 2 भारत में 5 जून 2026 को शाम 7 बजे से JioHotstar पर स्ट्रीम की जाएगी। वहीं इंटरनेशनल दर्शकों के लिए फिल्म को Netflix पर रिलीज किए जाने की तैयारी है। खास बात यह है कि OTT पर दर्शकों को फिल्म का अनकट वर्जन देखने को मिल सकता है, जिसमें थिएटर रिलीज में नहीं दिखाए गए कुछ एक्स्ट्रा सीन्स भी शामिल होंगे।
फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1800 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म मेंरणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। देशभक्ति, जासूसी मिशन और हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर कहानी ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।
OTT रिलीज को लेकर पहले कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। शुरुआती रिपोर्ट्स में फिल्म के केवल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की चर्चा थी, लेकिन बाद में सामने आया कि भारत में इसके डिजिटल राइट्स JioHotstar के पास हैं। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि Dhurandhar 2 OTT पर रिलीज के बाद भी व्यूअरशिप के नए रिकॉर्ड बना सकती है। रणवीर सिंह का इंटेंस लुक, दमदार डायलॉग्स और शानदार एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को पहले ही काफी पसंद आ चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि थिएटर के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म कितना बड़ा कमाल दिखाती है।