महंगाई का ट्रिपल अटैक: पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी महंगी, 15 मई से बढ़े दाम

नई दिल्ली |  15 मई की सुबह देशवासियों पर महंगाई का ट्रिपल अटैक हुआ। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब CNG (सिंगल नैचुरल गैस) के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।

दिल्ली में CNG की कीमत 2 रुपए प्रति किलो बढ़कर 79.09 रुपए प्रति किलो हो गई है। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम सहित एनसीआर में भी CNG की दर में समान बढ़ोतरी की गई है। मुंबई में भी CNG 2 रुपए प्रति किलो महंगी हुई है और नई कीमत 84 रुपए प्रति किलो हो गई है। नई कीमतें 14 मई से लागू कर दी गई हैं।

महंगाई के पीछे का कारण

विशेषज्ञों के अनुसार मध्य-पूर्वी संकट के कारण क्रूड ऑयल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। खाड़ी देशों से तेल और गैस की सीमित आपूर्ति के कारण कंपनियों को महंगे दाम पर तेल और गैस खरीदनी पड़ रही है, जिसका असर सीधे जनता पर पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पेट्रोल-डीजल बचाने और सोना-चांदी की खरीद से बचने की अपील की थी। पीएम की अपील के 72 घंटे के भीतर ही पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम बढ़ गए

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें

देश में पेट्रोल और डीजल में लगभग 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

  • दिल्ली: पेट्रोल 97.77 रुपए/लीटर, डीजल 90.67 रुपए/लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल 106.68 रुपए/लीटर, डीजल 98.45 रुपए/लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल 108.74 रुपए/लीटर, डीजल 101.50 रुपए/लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल 103.67 रुपए/लीटर, डीजल 96.20 रुपए/लीटर

CNG की नई कीमतें (मुख्य शहरों में)

  • दिल्ली: 79.09 रुपए/किलो
  • नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा: 87.70 रुपए/किलो
  • गुरुग्राम: 84.12 रुपए/किलो
  • मुंबई: 84 रुपए/किलो

विशेषज्ञों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल और CNG की बढ़ी हुई कीमतें घरेलू और व्यावसायिक परिवहन दोनों पर असर डालेंगी। इसके साथ ही आम आदमी की जेब पर भी भारी असर पड़ेगा।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *