पेट्रोल-डीजल खपत कम करने की मोदी अपील का कांग्रेस ने किया विरोध, सीएम साय ने कहा- हर चीज में करती है असहयोग

 

रायपुर। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कांग्रेस ने विरोध जताया, जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस हर चीज में असहयोग करती है। उनका कहना है कि देशहित में पीएम मोदी जो भी अच्छा कदम उठाते हैं, उसका कांग्रेस विरोध करती है।

नयी दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री साय ने बताया कि वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री की अपील पर राज्य सरकार भी अमल कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने अपने कार्यालय परिसर में गाड़ियों की संख्या कम की है।

सीएम साय ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस्तर में स्वास्थ्य अभियान और अग्रणी बस्तर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों के कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है।

केंद्र द्वारा फसलों की अधिकतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कई फसलों, विशेषकर धान का MSP बढ़ाने से किसानों को पर्याप्त लाभ होगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *