राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री विजय के सलाहकार वेट्रिवेल को OSD नियुक्त

चेन्नई |  तमिलनाडु की राजनीति में एक नया और चर्चित फैसला सामने आया है। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने अपने निजी ज्योतिषी और लंबे समय के सलाहकार रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी  के रूप में नियुक्त किया है। इस नियुक्ति का आधिकारिक आदेश राज्य सरकार के प्रधान सचिव द्वारा जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय में नई नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। हाल ही में प्रधान सचिव-1 और प्रधान सचिव-2 के पदों पर बदलाव हुए थे, और इसी क्रम में अब वेट्रिवेल की तैनाती की गई है। सूत्रों के अनुसार, वेट्रिवेल मुख्यमंत्री के बेहद करीबी माने जाते हैं और पिछले सात वर्षों से उनके निजी सलाहकार के रूप में जुड़े हैं।

ज्योतिष और अंकशास्त्र में लगभग 40 वर्षों का अनुभव रखने वाले वेट्रिवेल ने विजय की चुनावी जीत की भविष्यवाणी भी की थी। OSD बनने के बाद वे मुख्यमंत्री के साथ हर महत्वपूर्ण कार्यक्रम और राजनीतिक गतिविधि में शामिल रहेंगे, और भाषण व सार्वजनिक कार्यक्रमों की सामग्री का पूर्वावलोकन भी करेंगे।

मुख्यमंत्री विजय के करीबी सहयोगियों में विष्णु रेड्डी का भी नाम प्रमुखता से लिया जाता है। राजनीतिक हलकों में कहा जा रहा है कि विजय अपने कई फैसलों में विष्णु रेड्डी और वेट्रिवेल दोनों की सलाह लेते हैं।

विपक्ष इस नियुक्ति पर सवाल उठा सकता है, जबकि समर्थक इसे मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत विश्वास और रणनीतिक निर्णय बता रहे हैं। तमिलनाडु की राजनीति में इस फैसले ने नई बहस छेड़ दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *