NEET-UG 2026 विवाद: अरविंद केजरीवाल ने छात्रों से कहा आवाज उठाएं, CBI करेगी जांच

दिल्ली|NEET UG 2026 पेपर लीक मामले और परीक्षा रद्द होने के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छात्रों से अपील की है कि वे अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आवाज उठाएं।

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह पहली बार नहीं है जब NEET परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और इसकी गंभीर जांच होना चाहिए। केजरीवाल ने कहा, “जो लोग ठीक से परीक्षा तक आयोजित नहीं करवा सकते, वे देश कैसे चलाएंगे?” उन्होंने छात्रों को आंदोलन का रास्ता अपनाने की सलाह भी दी, क्योंकि सरकार केवल जनआंदोलन की भाषा समझती है।

CBI करेगी NEET पेपर लीक की जांच
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की है। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा जल्द ही दोबारा आयोजित की जाएगी और इस मामले की विस्तृत जांच अब CBI करेगी। NTA ने भरोसा दिलाया कि पुनः परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराई जाएगी।

NSUI ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस से संबद्ध छात्र संगठन NSUI ने दिल्ली में शास्त्री भवन के पास NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उच्च स्तरीय और समयबद्ध जांच की मांग की और कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में बार-बार गड़बड़ियों से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

इस विवाद के बीच पूरे देश के छात्र और अभिभावक परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सुरक्षा की उम्मीद लगाए हुए हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *