इजराइल| बीते महीनों से अमेरिका-इजराइल-ईरान तनाव के बीच, इजराइल के PM Benjamin Netanyahu ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei जीवित हैं, लेकिन उनके पिता Ali Khamenei जैसी पकड़ नहीं है। नेतन्याहू के मुताबिक, मुजतबा गुप्त बंकर से शासन चला रहे हैं , और सरकार के अंदर गुटबंदी बढ़ गई है।
हमले में गंभीर रूप से घायल: 28 फरवरी के कथित हमले में मुजतबा गंभीर रूप से घायल हुए। उनके पैर, हाथ और चेहरे पर चोटें आई हैं। सर्जरी के बाद भी उनकी स्थिति नाजुक है।
अर्थव्यवस्था और सैन्य क्षति: नेतन्याहू का कहना है कि पेट्रोकेमिकल प्लांट, स्टील उद्योग और मिसाइल केंद्रों को निशाना बनाया गया, जिससे ईरान की सैन्य और आर्थिक ताकत कमजोर हुई।
परमाणु कार्यक्रम जारी: हालांकि परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। ईरान के पास सक्रिय परमाणु केंद्र और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम मौजूद हैं।
हिज़बुल्लाह, हमास और हूती पर असर ईरानी सहयोगी संगठनों की शक्ति भी कमजोर हुई। नेतन्याहू के अनुसार, हिज़बुल्लाह के अधिकांश मिसाइलें और रॉकेट नष्ट कर दिए गए हैं।
संदेश : अमेरिका और इजराइल तैयार हैं, जरूरत पड़ी तो ईरान पर फिर से सैन्य कार्रवाई हो सकती है, लेकिन कूटनीति और आर्थिक दबाव से भी परिणाम संभव हैं।