आज महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती: देशभर में वीरता, राष्ट्रभक्ति और समर्पण को याद करने के कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ |  देशभर में आज मातृभूमि के गौरव और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महाराणा प्रताप और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती मनाई जा रही है। उनकी स्मृति में प्रदेश और देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

गोपाल कृष्ण गोखले को दी श्रद्धांजलि:
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत, उत्कृष्ट समाज सुधारक और प्रखर विचारक गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में उनका योगदान, प्रगतिशील विचारधारा, सामाजिक समरसता और शिक्षा के प्रति समर्पण राष्ट्रनिर्माण के मार्ग में हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा।

महाराणा प्रताप को किया याद:
सीएम योगी ने महाराणा प्रताप को “मां भारती के अमर सपूत” और “स्वाधीनता के कालजयी स्वर” कहते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि वीर महाराणा प्रताप का अदम्य साहस और मातृभूमि के लिए सर्वस्व समर्पण भारतीय जनमानस को अन्याय के खिलाफ अडिग रहने और राष्ट्रनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का संदेश:
डिप्टी सीएम ने भी महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने कठिन परिस्थितियों में भी मातृभूमि की आन, बान और शान की रक्षा के लिए कभी समझौता नहीं किया। उनका त्यागमय और राष्ट्रनिष्ठ जीवन आज भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रभक्ति, साहस और आत्मसम्मान का संदेश देता है।

देशभर में दोनों महानायक की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो उनकी वीरता, समर्पण और राष्ट्रभक्ति को याद करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *