रायपुर |छत्तीसगढ़ – क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में IPL 2026 के दो धमाकेदार मैच खेले जाएंगे। मैचों को लेकर दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग प्लान और स्टेडियम में प्रतिबंधित सामानों की लिस्ट जारी कर दी है।
कब-कब होंगे मैच?
|
तारीख |
दिन |
मुकाबला |
समय |
|---|---|---|---|
|
10 मई 2026 |
रविवार |
RCB vs MI |
शाम 7:30 बजे |
|
13 मई 2026 |
बुधवार |
RCB vs KKR |
शाम 7:30 बजे |
पार्किंग प्लान: कहां लगाएं अपनी गाड़ी?
ट्रैफिक पुलिस ने दर्शकों की सुविधा के लिए अलग-अलग रूट से आने वालों के लिए पार्किंग जोन तय किए हैं:
- एयरपोर्ट की ओर से आने वाले दर्शक: सत्य साईं हॉस्पिटल और सेंध लेक के सामने बनी सामान्य पार्किंग का इस्तेमाल करें।
- परसदा की ओर से आने वाले दर्शक: स्टेडियम पहुंचने से पहले ही बनाए गए पार्किंग जोन में वाहन खड़े करें।
पुलिस ने अपील की है कि दर्शक तय पार्किंग में ही गाड़ी लगाएं ताकि जाम की स्थिति न बने।
स्टेडियम में क्या लेकर जाना मना है?
सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम के अंदर कई चीजें ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। दर्शक इन सामानों को साथ न लाएं:
नशा और ज्वलनशील पदार्थ
- शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटका, तम्बाकू, माचिस, लाइटर, ज्वलनशील पदार्थ
कंटेनर और बैठने का सामान
- बोतल, डिब्बे, टिफिन, कुर्सी-स्टूल, छाता, रोलर, पटरियां, ब्लेड्स, स्केट्स बोर्ड
हथियार और धारदार वस्तुएं
- अग्नेय अस्त्र, पटाखे, चाकू, कटार, तलवार, कैंची, तेज धारदार वस्तु, लकड़ी की लाठी, हॉकी स्टिक
खाने-पीने का सामान
- खाद्य पदार्थ – बच्चों के खाद्य पदार्थ को छोड़कर, कांच का कंटेनर
बैग और इलेक्ट्रॉनिक सामान
- हैंड बैग, सूटकेस, लेडीज बैग, कागज का पैकेट, पीठ का बैग
- लैपटॉप, हैंडीकैम, कैमरा, लेजर लाइट, फ्लैश लाइट, लाउड हैलर, सिटी, हॉर्न, रेडियो
अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं
- वाद्य यंत्र, भड़काऊ संकेत, परफ्यूम, स्प्रे – सांस का स्प्रे छोड़कर, सिरिंज
- पेन/पेंसिल, गुब्बारे, खेलने वाली गेंद, झंडा
- प्रचार उत्पाद सामग्री, सभी प्रकार के सिक्के, जानवर
- नोट: सांस का स्प्रे और बच्चों के लिए खाद्य पदार्थ ले जाने की अनुमति रहेगी।
ट्रैफिक पुलिस ने दर्शकों से अनुरोध किया है कि वे समय से पहले स्टेडियम पहुंचें और प्रतिबंधित सामान न लाकर सुरक्षा जांच में सहयोग करें। टिकट के साथ वैध आईडी कार्ड लाना अनिवार्य है।