रायपुर | इस नए मंडल की कमान फिलहाल वरिष्ठ आईएएस अधिछत्तीसगढ़ सरकार ने भर्ती प्रणाली को और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में अब ‘छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल’ का गठन कर दिया गया है, जिसके साथ ही ‘छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम)’ का इसमें विलय कर दिया गया हैइस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। रेणु जी. पिल्ले को सौंपी गई है। उन्हें आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि वे पहले से ही व्यवसायिक परीक्षा मंडल की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
इस नए मंडल की कमान फिलहाल वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रेणु जी. पिल्ले को सौंपी गई है। उन्हें आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि वे पहले से ही व्यवसायिक परीक्षा मंडल की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
इसके अलावा, उनके पास छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी है, जिसे वे नई जिम्मेदारी के साथ आगे भी संभालती रहेंगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि उनकी वर्तमान अतिरिक्त जिम्मेदारियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।