छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर आंशिक बदलाव करते हुए कुछ अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में विभागीय जिम्मेदारियों के पुनर्विन्यास की जानकारी दी गई है। आदेश के मुताबिक, अंकिता गर्ग को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
वे अब केवल कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग में उप सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाती रहेंगी। वहीं, खनिज साधन विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत सरोज उईके को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव के साथ अब वे दोनों विभागों के कार्यों का समन्वय संभालेंगी।
यहां देखें आदेश की कॉपी
