नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग ने आमासिवनी मोवा मुक्तिधाम की विशेष सफाई करवाकर किया जनशिकायतों का त्वरित निदान* रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम को प्राप्त आमासिवनी, मोवा मुक्तिधाम की सफाई को लेकर प्राप्त जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आमासिवनी, मोवा मुक्तिधाम में विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरा एकत्र कर उसका तत्काल परिवहन करवाकर जोन 9 जोन स्वास्थ्य अधिकारी उमेश नामदेव, बारोन बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति में जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत स्वच्छता कायम करते हुए प्राप्त जनशिकायतों का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.