1 रुपए में पावर चश्मा उपलब्ध, विधायक रिकेश सेन की पहल से

भिलाई। विधायक रिकेश सेन की पहल से 1 रुपए में पावर चश्मा उपलब्ध कराया जा रहा है, विधायक ने वीडियो जारी कर बताया कि सभी भिलाईवासियों को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। संकट मोचन प्रभु श्री हनुमान सभी के जीवन को सुख- समृद्धि, खुशहाली एवं सकारात्मक ऊर्जा से प्रकाशमान करें यही– मंगलकामना करता हूं। यह पावन पर्व वैशाली नगर विधानसभा के लिए खास है।

आज से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए मात्र ₹1 में पावर चश्मा उपलब्ध कराया जा रहा है। यह सुविधा व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग के नागरिकों को मिलेगी। यह पहल सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि एक संवेदनशील प्रयास है। ताकि हर जरूरतमंदों तक मदद की रोशनी पहुंचे। आप सभी से निवेदन है कि इस सेवा का लाभ उठाएं और जरूरतमंदों तक यह संदेश अवश्य पहुंचाएं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *