कुत्ते के साथ गंदा काम, अधेड़ को ढूंढ रही पुलिस

बिलासपुर। शहर के सरकंडा क्षेत्र से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा एक स्वान (कुत्ते) के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का मामला उजागर हुआ है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात एक आपत्तिजनक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ. वीडियो को सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा इलाके का बताया जा रहा है. इसमें एक व्यक्ति को एक स्वान के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य करते हुए देखा गया.

वीडियो सामने आते ही लोगों में नाराजगी फैल गई और इसे लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी. इस पूरे मामले में समाजसेविका अंकिता पांडेय शुक्ला ने वीडियो को गंभीरता से लेते हुए इसकी पड़ताल शुरू की. स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने के बाद आरोपी की पहचान चिंगराजपारा निवासी भुनेश्वर भोई के रूप में की गई. इसके बाद अंकिता ने सरकंडा थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को तत्काल कार्रवाई के लिए अवगत कराया.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *