मेडिकल स्टोर में नकदी चोरी, 6 घंटे के अंदर शातिर गिरफ्तार

राजनांदगांव। बसंतपुर पुलिस ने सृष्टि कॉलोनी स्थित मेडिकल स्टोर में हुई चोरी का 6 घंटे के भीतर खुलासाकर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आदतन अपराधी और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। चोरी की गई बाइक, मोबाइल और सीसीटीवी कैमरा बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक डालेश कुमार श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स में काम करते हैं। उन्होंने 29 मार्च की रात चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डालेश ने बताया कि रात करीब 3 बजे जब उनकी नींद खुली, तो कमरे का दरवाजा खुला था और उनका मोबाइल गायब था। जांच करने पर पता चला कि मेडिकल स्टोर से सीसीटीवी कैमरा, गल्ले में रखे 10,000 रुपए कैश और बाहर खड़ी पल्सर बाइक (CG-24-T-4461) भी चोरी हो गई थी। पुलिस ने पुलिस ने कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया और अजय उर्फ बोचकू यादव और दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उनके पास से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया। मुख्य आरोपी अजय उर्फ बोचकू यादव (21) क्षेत्र का आदतन अपराधी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ बलात्कार (पॉक्सो एक्ट), आगजनी, मारपीट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित लगभग 8 गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *