छत्तीसगढ़ पुलिस को 859 सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर मिले

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस 859 सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर मिले। गृहमंत्री विजय शर्मा ने X पोस्ट में बधाई देते हुए लिखा, आज चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उप निरीक्षक संवर्ग के दीक्षांत समारोह (पासिंग आउट परेड) में सम्मिलित हुआ।

इस गरिमामय अवसर पर परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। प्रशिक्षण पूर्ण कर राष्ट्रसेवा के लिए तत्पर 859 अधिकारी—सूबेदार, उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर—को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आप सभी की प्रतिबद्धता, अनुशासन और समर्पण से प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।

https://x.com/vijaysharmacg/status/2038520861142241536/photo/1

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *