नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. नितिन पिछले दिनों राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं. बिहार में बड़ी राजनीतिक हलचल हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
भले ही नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हो लेकिन अभी वो बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब राज्य के नए सीएम को लेकर भी रेस तेज हो गई है। हाल ही में नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने गए थे। जिसके बाद संवैधानिक नियमों के मुताबिक, उन्हें 30 मार्च तक एमएलसी के पद से इस्तीफा देना था।