100 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, अप्रैल से प्लेसमेंट कैंप

सक्ती। प्लेसमेंट कैंप आयोजन के संबंध में जिला पंचायत सक्ती से जारी निर्देशानुसार, एसआईएस इंडिया कंपनी लिमिटेड अनूपपुर एवं एसआईएस लिमिटेड रायगढ़ ब्रांच द्वारा जिला सक्ती अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने की दृष्टि से जनपद, नगर पालिका एवं नगर पंचायत स्तर पर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एसआईएस लिमिटेड रायगढ़ ब्रांच द्वारा जनपद पंचायत डभरा में 1 अप्रैल को, जनपद पंचायत जैजैपुर में 2 अप्रैल को, जनपद पंचायत मालखरौदा और जनपद पंचायत सक्ती में 3 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे।

वहीं एसआईएस इंडिया लिमिटेड अनूपपुर द्वारा जनपद पंचायत मालखरौदा में 21 अप्रैल को, जनपद पंचायत जैजैपुर में 22 अप्रैल को, जनपद पंचायत डभरा में 23 अप्रैल को तथा जनपद पंचायत सक्ती में 24 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त शासकीय आईटीआई मालखरौदा में 25 अप्रैल, शासकीय आईटीआई जैजैपुर में 27 अप्रैल तथा शासकीय आईटीआई डभरा में 28 अप्रैल को भी प्लेसमेंट कैंप का आयोजन निर्धारित किया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *