उरकुरा के तालाब में महिला की लाश मिली

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां उरकुरा स्थित एक तालाब में अज्ञात महिला का शव तैरते हुए मिला है। महिला का शव तालाब में तैरता हुआ देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस की टीम को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम अज्ञात महिला की पहचान करने में जुट गई है।

शुरूआती जांच में सामने आया है कि, महिला का शव 2 से 3 दिन पुराना है। वहीं महिला की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच है और महिला ने नाइटी पहनी हुई है। जांच में सामने आया है कि, महिला के बाये हाथ पर त्रिशुल और महाकाल का गोदना बना हुआ है। फ़िलहाल खमतराई थाना पुलिस महिला की पहचान करने के साथ सभी अहम पहलुओं पर जांच कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *