बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, बलौदाबाजार इकाई की महत्वपूर्ण बैठक साहू धर्मशाला पहंदा रोड में आयोजित की गई। बैठक में चेंबर के नवनियुक्त पदाधिकारी, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान व्यापार एवं व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 12 अप्रैल 2026, दिन रविवार को जिला ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में चेंबर को और अधिक सशक्त बनाने तथा व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया। अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की।
बैठक में महामंत्री शिव प्रकाश तिवारी, मुख्य सलाहकार अभिषेक मिकी तिवारी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मेंद्र अग्रवाल, दलजीत सिंह चावला, दिलीप माहेश्वरी शंकर दुलानी, पीयूष मिश्रा, वासु ठाकुर, उमेश अग्रवाल, संजय नारायण केसरवानी, बाबा केसरवानी, अजय गुप्ता, शिवम साहू, आयुष बरनवाल, प्रलय शर्मा, विशाल हरिरमानी, राजेश हबलानी, पुनाराम भगवती सहित अन्य सम्मानित व्यापारीगण उपस्थित रहे।