अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर बलौदा बाजार नगर के ऑडिटोरियम में पहली बार एक विशाल एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बलौदा बाजार। नया सवेरा जन कल्याण समिति छत्तीसगढ़ (प्रधान कार्यालय बलौदा बाजार) के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर बलौदा बाजार नगर के ऑडिटोरियम में पहली बार एक विशाल एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आकर्षक व्यवस्था और विविध गतिविधियों ने इसकी भव्यता को विशेष रूप से दर्शाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष लता अजय साहू के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के सानिध्य में हुआ। प्रारंभ में गणेश वंदना के साथ सुंदर भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसके बाद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर छत्तीसगढ़ राज्य गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर रायपुर, भिलाई, भाटापारा, बिलासपुर , कसडोल सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जैन समाज, सोनी समाज, गुजराती समाज, यादव समाज, साहू समाज, गुप्ता समाज, केशवानी समाज ठाकुर,समाज, ध्रुव समाज,सिंधी समाज, सिख समाज, बंगाली समाज सहित सभी वर्गों की सहभागिता देखने को मिली।
रंगारंग प्रस्तुतियों में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने रैंप वॉक, भरतनाट्यम नृत्य, डी.के.महाविद्यालय के एन.सी.सी कैडेट्स का नाट्य, गीत-संगीत एवं भजन मंडली जीवन सुर-तल द्वारा पंडवानी प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष आकर्षण उस समय देखने को मिला जब एक गर्भवती महिला दीपांशी तुकेश यादव ने रैंप वॉक कर समाज को सशक्त संदेश दिया।


कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन रुक्मणी यादव एवं यशस्वी साहू व हुसैफ ने किया। आयोजन की सफलता में समिति के सभी सदस्यों लालन प्रसाद गुप्ता, गंगा प्रसाद गुप्ता, कमलेश साहू, गुप्ता जी , परमेश्वर साहू , विष्णु कृपाराम साहू , राजेंद्र साहू, सोमा भट्टर, सविता यदु , प्रीति साहू,पायल भट्टर,  पूर्णिमा साहू , रितु दत्त, सीमा साहू , रेना,राधा, जैस्मिन नूतन सेन, ललित साहू , राजतुकेश यादव, शिवम साहू , अजय साहू मुकेश साहू एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सभी सम्माननीय सदस्यों का योगदान रहा।
अंत में अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को मेडल, शैश एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति द्वारा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पहचान—ठुमरी टोपी एवं पुतरी हार (सिक्कों की माला) रायपुर इकाई द्वारा अध्यक्ष लता अजय साहू को भेंट किया गया, जो भावुक पल रहा। साथ ही गर्मी को देखते हुए चिड़ियों के लिए पानी के पात्र एवं दाना वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष लता अजय साहू एवं समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *