मोपेड सवार गंभीर हादसे का शिकार, घायल सड़क पर पड़ा रहा, किसी ने नहीं की मदद

रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना इलाके में आज दोपहर एक मोपेड सवार सड़क हादसे का शिकार हुआ। घटना पुलिस महानिरीक्षक निवास के ठीक सामने हुई, जहां घायल व्यक्ति काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटी सवार घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा था, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने किसी भी तरह की मदद नहीं की। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि घायल व्यक्ति को तुरंत चिकित्सा सहायता की आवश्यकता थी।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि दुर्घटना स्थल पर विधायक के सुपुत्र भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने भी घायल व्यक्ति की मदद नहीं की। इस मामले ने लोगों में नाराजगी और सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर जिम्मेदार हस्तियों और आम नागरिकों ने स्थिति में मदद क्यों नहीं की। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को बाद में एम्बुलेंस द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *