बलौदा बाजार में आज ईद का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। रिसदा रोड स्थित मस्जिद मेंसुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ उमड़ी। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
ईद के अवसर पर मुस्लिम जमात के लोगों ने आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। लोगों ने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों को घर पर दावत के लिए आमंत्रित किया, जहां पारंपरिक व्यंजन जैसे सेवईं और विभिन्न पकवानों का आनंद लिया गया।
शहर में जगह-जगह बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नए कपड़े पहनकर लोगों ने त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर समाज के बुजुर्गों ने आपसी एकता, भाईचारा और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।
ईद का यह पावन पर्व बलौदा बाजार में सामाजिक सौहार्द और एकता का प्रतीक बनकर उभरा, जहां सभी ने मिल-जुलकर खुशियां मनाईं और प्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन योगेश अग्रवाल ने ईद की शुभकामनाएं दी