श्री बालाजी मेडिकल फाउंडेशन एवं अपोलो टायर फाउंडेशन रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ शिविर

श्री बालाजी मेडिकल फाउंडेशन एवं, अपोलो टायर फाउंडेशन रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन ड्राइवर एवं मैकेनिक संघ, ट्रांसपोर्ट नगर, रावांभाठा, रायपुर में दिनांक 20.03.2026 शुक्रवार को 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें ट्रक ड्राइवर यूनियन संघ के कर्मचारीयों एवं ड्राइवरों व स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपनी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर परामर्श प्राप्त किया। जिसमें नेत्र रोग विभाग से वेद यादव, दंत रोग विभाग से डॉ चांदनी अग्रवाल,सहायिका सरीता जोशी, हर्ष वर्मा और अस्पताल जन संपर्क विभाग से विरेन्द्र खुटेल,सुनील वर्मा एवं रायपुर ट्रक मैकेनिक संघ के अध्यक्ष सुभाष कुंडू, अपोलो टायर फाउंडेशन के मैनेजर दिनेश सिंह राजपूत, व अन्य कार्यकर्तागण जिसमें रोशन यादव, इंदू कोसरे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर में नेत्र रोग, दंत रोग के मरीजों का निःशुल्क जांच व उपचार कर परामर्श प्रदान किया गया, तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *