आवासीय मकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

सूरजपुर। ग्राम कृष्णपुर (परसा पारा) में आज एक आवासीय मकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जब ग्रामीण लालबरन के घर से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र सूरजपुर ने बिना समय गंवाए फायर वाहन सीजी 02 एयू 0815 को दल सहित घटनास्थल के लिए रवाना किया।

दमकल दल ने मौके पर पहुंचते ही स्थिति का आकलन किया और तेज़ी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अग्निशमन कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता के चलते आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह आग आसपास के अन्य मकानों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि मकान के अंदर रखे घरेलू सामान को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *