रायपुर में आज मांस-मटन की दुकानें बंद

रायपुर। राजधानी रायपुर में धार्मिक पर्वों के मद्देनजर तीन दिनों तक मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी निर्देश के अनुसार 20 मार्च को चेट्रीचंड, 27 मार्च को रामनवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर शहर में सभी मांस-मटन की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

यह आदेश महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर जारी किया गया है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि इन दिनों किसी भी होटल, ढाबा या दुकान में मांसाहार की बिक्री करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने सभी व्यवसायियों से अपील की है कि वे आदेश का पालन सुनिश्चित करें, ताकि धार्मिक भावनाओं का सम्मान बनाए रखा जा सके।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *