बालोद नेशनल हाईवे में बड़ा हादसा, चावल लोड ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

बालोद। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर मरकाटोला घाट के पास तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले चावल से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसी दौरान पीछे से आ रही इनोवा ने अचानक ब्रेक लगाया। जिससे पीछे आ रही लोहे (आयरन ओर) से भरी गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराने में जुटी रही।

इनोवा चालक की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं लोरमी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार माजदा वाहन ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद माजदा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *