रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 11वां दिन हंगामेदार रहा। विपक्ष ने आज बीजापुर में पोटा केबिन में पढ़ने वाली तीन छात्राओं के गर्भवती होने के मामले को लेकर सदन में सरकार को घेरने की कोशिश की, जिसके जवाब में सरकार की ओर से शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जवाब दिया। सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष के विधायकों ने हंगामा कर दिया और सदन से वॉकआउट कर लिया। इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने सदन में जमकर नारेबाजी की।
दरअसल पोटा केबिन की छात्राओं के प्रेग्नेंट होने के सवाल पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जवाब प्रस्तुत करते हुए कहा कि तीनों छात्राएं पिछले साल दिवाली में घर गई थी, तब से घर से ही आना-जाना कर पढ़ाई करती थीं। गजेंद्र यादव के इस जवाब को सुनकर विपक्षी नेताओं ने हंगामा कर दिया और सदन से वॉकआउट कर दिया।
दरअसल गंगालूर स्थित पोटा केबिन छात्रावास की तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं। जानकारी के अनुसार इन छात्राओं का गर्भ करीब पांच महीने का बताया जा रहा है। सामने आई जानकारी के मुताबिक गर्भवती छात्राओं में से दो नाबालिग भी हैं। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
दरअसल पोटा केबिन की छात्राओं के प्रेग्नेंट होने के सवाल पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जवाब प्रस्तुत करते हुए कहा कि तीनों छात्राएं पिछले साल दिवाली में घर गई थी, तब से घर से ही आना-जाना कर पढ़ाई करती थीं। गजेंद्र यादव के इस जवाब को सुनकर विपक्षी नेताओं ने हंगामा कर दिया और सदन से वॉकआउट कर दिया। दरअसल गंगालूर स्थित पोटा केबिन छात्रावास की तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं। जानकारी के अनुसार इन छात्राओं का गर्भ करीब पांच महीने का बताया जा रहा है। सामने आई जानकारी के मुताबिक गर्भवती छात्राओं में से दो नाबालिग भी हैं। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।