अंतराष्ट्रीय महिला दिवस में महिला शक्ति टीम का अभिनन्दन

बलौदा बाजार भाटापारा के सिटी कोतवाली परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम शांति ज्योति समाजसेवी संस्थान हथबंद तथा महिला पतंजलि योग समिति बलौदा बाजार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया जिसमें समाज सेवा सुरक्षा शांति और सहयोग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला शक्ति टीम का अभिनंदन किया गया
कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सिटी कोतवाली बलौदा बाजार परिसर में किया गया कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों नागरिकों और महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बलौदा बाजार सु श्री अपूर्व सिंह की गरिमामयि उपस्थिति एवं थाना प्रभारी रितेश मिश्रा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व एवं गरिमा प्रदान किया। दोनों अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका तथा सुरक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति टीम बलोदा बाजार का अभिनंदन करते हुए उन्हें समाज सेवा सुरक्षा, जागरूकता समाज मे शान्ति व्यवस्था,सामाजिक सहयोग और जनहित में किया जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है और ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। शांति ज्योति समाज सेवी संस्थान की अध्यक्ष अखिलेश्वरी शुक्ला तथा महिला पतंजलि योग समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज में सेवा शांति सहयोग और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है तथा महिला शक्ति को समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में यह संदेश दिया कि महिला शक्ति केवल परिवार ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियो के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर इन मातृ शक्तियों का संस्था द्वारा विभिन्न सामग्री व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया कार्यक्रममें विशेष विशेष रूप से रितेश मिश्रा थाना प्रभारी ने आज के कार्यक्रम हेतु प्रसन्नता व्यक्त की अपूर्वा सिंह अनुविभागीय अधिकारी ने भी मातृशक्ति व उनके पूरी टीम का उत्साह वर्धन करने हेतु आयोजक प्रमोद अखिलेश्वरी शुक्ला को धन्यवाद दिए कार्यक्रम के अंत में अनपूर्णा बंजारे स . ऊ. पु. ने अपने वक्तव्य में कहा आज कि नारियां बहुत सशक्त कर्मठ हैं और सभी संगठित होकर कार्य करते हैं तो समाज में एक अच्छा प्रभाव एवं संदेश जाता है आप सब हमारे थाना में आकर हमारे उत्साह और जज्बा को बढ़ाया इसके लिए हृदय से आभार धन्यवाद । हर्ष उल्लास से कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर उपस्थित थे मीना साहू कुसुम साहू दुर्गा यदु प्रमोद शुक्ला अखिलेश्वरी शुक्ला आयोजक जिनका विभिन्न सामाजिक सेवा कार्य में विशेष योगदान रहता है। महिला शक्ति टीम द्वारा भी आयोजकों का सम्मान स्मृति चिन्ह भेट देकर सम्मान व अभिनंदन किया गया ऐसे आयोजन से पुलिस का उत्साह बढ़ता है कार्य करने की ऊर्जा बढ़ती है। सम्मानित मातृ शक्तियों में सुश्री अपूर्वा, सिंह अनुविभागीय अधिकारी पुलिस,श्री रितेश मिश्रा थाना प्रभारी, पुष्पा राठौड़ , अनुपमा बंजारे,अन्नपूर्णा वर्मा,नंदनी वर्मा,सरिता यादव, अंजली साहू,गीत लहरे,परवीन मल्होत्रा, शालिनी ज्योति, उत्तरा निराला, स्वाति साहू,अंजुला, सुषमा पांडे, संध्या वर्मा, स्वाति वर्मा,रजनी पटेल,प्रियंका आजाद, आदि महिला शक्ति टीम का सम्मान हुवा इस अवसर पर प्रमोद शुक्लासंचालक न्यू छत्तीसगढ़ स्कूल एवं प्रधान पाठक अखिलेश्वरी शुक्ला एवं न्यू छत्तीसगढ़ स्कूलकुकराचुंदा हथबंद शाला परिवार की ओर से कुसुम साहू दुर्गा यदु, हिन्दू जागरण मंच, हेमंत टिकरिहा भारत स्वाभिमान अध्यक्ष, पतंजलि योग समिति, इस अवसर पर उपस्थित रह कर कार्यक्रम को सफल बनाये.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *