सब्जी और मूंगफली की फसल को हाथियों ने पहुंचाया नुकसान, किसान त्रस्त

रायगढ़। जिले के दोनों वन मंडलों में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। बीती रात हाथियों ने 7 किसानों की फसल को रौंद दिया। इसमें सब्जी और मूंगफली की फसल के साथ-साथ फेंसिंग पोल भी क्षतिग्रस्त हुए। सूचना मिलने के बाद वन विभाग का अमला नुकसान का आंकलन करने में जुट गया है। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ वन परिक्षेत्र के बंगुरसिया में ओड़िशा की ओर से एक हाथी आया। इसने एक किसान की फसल बर्बाद की और फिर जंगल की ओर लौट गया।

ओडिशा से आया दूसरा हाथी जुनवानी गांव तक पहुंचा। इसने 5 किसानों की फसल रौंद दी, जिसमें सब्जी, मूंगफली, गन्ना और केले के पेड़ शामिल हैं। हाथी ने फेंसिंग पोल और बारबेट झाली को भी नुकसान पहुंचाया। रात में इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण और वनकर्मी इसे जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किए, लेकिन यह रातभर वहीं डटा रहा और सुबह होने से पहले बंगुरसिया की ओर चला गया।प्रभावित किसानों में रामप्रसाद डनसेना, दशमी साव, उग्रसेन साव, रूपचंद पटेल और कृष्ण गोपाल माली शामिल हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *