पंजाब दौरे पर रवाना हुए अमित शाह

पंजाब। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पंजाब का दौरा करेंगे। वे मोगा जिले में एक बड़ी रैली को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने पंजाब पहुंचने से पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला और कहा कि रिमोट कंट्रोल वाली ‘आप-दा सरकार’ में पंजाब से कानून व्यवस्था और विकास नदारद हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पंजाब का हर व्यक्ति बदलाव चाहता है, क्योंकि जवानों, किसानों और मेहनतकश लोगों के लिए प्रसिद्ध पंजाब की पवित्र भूमि को आप-दा सरकार ने करप्शन, ड्रग्स और अपराध में डुबो दिया है। रिमोट कंट्रोल वाली आप-दा सरकार में पंजाब से लॉ एंड ऑर्डर और विकास नदारद हैं।” उन्होंने आगे लिखा, “आज मोगा में पंजाब भाजपा की ‘बदलाव रैली’ में पंजाब के बहनों-भाइयों से संवाद के लिए उत्सुक हूं।”

मोगा रैली को लेकर भाजपा नेताओं ने कहा, “गृह मंत्री अमित शाह पंजाब की पवित्र धरती, मोगा (किल्ली चहल), में एक विशाल ‘बदलाव रैली’ को संबोधित करने आ रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का पंजाब को गुंडागर्दी, नशे और बेरोजगारी से मुक्त कराने व उसे प्रगति के एक नए मार्ग पर ले जाने का दृष्टिकोण शेयर किया जाएगा।” पंजाब में अमित शाह की रैली को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

पार्टी नेताओं ने कहा कि यह रैली पंजाब के लिए विकास, अच्छे शासन और नई राजनीतिक दिशा का दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगी और इसे सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। पंजाब भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ढाका विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में ‘फ्लैग मार्च’ भी किया। यह मार्च ढाका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों से होकर गुजरा। मार्च के दौरान जनता को राज्य में बदलाव और विकास का संदेश दिया गया। उन्हें किली चहलन में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *