राशन वितरण विभाग ने जब्त किया गैस सिलेंडर का स्टॉक, कालाबाजारी पर एक्शन

मुंबई। राशन वितरण विभाग ने घरेलू और वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए अभियान चला रही है। इसी कड़ी में वर्ली इलाके में गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केट का पर्दाफाश करते हुए बड़े स्टॉक को जब्त किया गया है। प्रशासन को गुप्त जानकारी मिली थी कि मुंबई के वर्ली नाका पर गणपतराव कदम मार्ग पर ‘सूरज वल्लभदास चॉल’ इलाके में गैस सिलेंडर गैर-कानूनी तरीके से स्टोर करके ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं। इस सूचना पर राशन वितरण विभाग और पुलिस टीम ने तुरंत छापा मारा और गैर-कानूनी तरीके से स्टोर किए गए सिलेंडर जब्त कर लिए।

इस कार्रवाई में एचपी कंपनी के पांच किलोग्राम के छह भरे हुए और 58 खाली सिलेंडर जब्त किए गए। साथ ही अन्य गैस कंपनी के भरे हुए सिलेंडर भी जब्त किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इन सिलेंडरों को गैर-कानूनी तरीके से रिफिल करके ब्लैक मार्केट में बेचने के लिए रखा गया था। जब्त सिलेंडर को वर्ली पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने साफ किया कि ऐसे रिहायशी इलाके में सिलेंडर रखना और उन्हें गैर-कानूनी तरीके से बेचना बहुत खतरनाक है और इससे लोगों की जान को बड़ा खतरा हो सकता है।

गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए डिपार्टमेंट की टीमें 24 घंटे अलर्ट पर हैं। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण कच्चे तेल और पेट्रोलियम आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसकी वजह से कमर्शियल गैस सहित घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। सरकार का दावा है कि अभी पर्याप्त मात्रा में भंडार हैं। इसके बावजूद पूरे देश में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी देखने को सामने आ रही है। जगह-जगह लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइनों में लगे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *