रायपुर। उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज 15 मार्च से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास रहेंगे। वे 15 मार्च रविवार को अहमदाबाद से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां उनके भक्तगण उनका भव्य स्वागत और दर्शन करेंगे। ज्योतिर्मठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि, विमानतल से राजीव नगर स्थित आलोक सिह के निवास पर वे जाएंगे, जहां सिह परिवार द्वारा पादुकापूजन किया जाएगा।
इसके बाद सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा के लिए वे रवाना होंगे। सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा बेमेतरा पहुंचने पर दंडी स्वामी स्रीमज्ज्योतिर्मानंद सरस्वती जी स्वागत पूजन कर भक्तों को दर्शन देंगे। वहीं 16 और 17 मार्च को नवनिर्मित सवा लाख शिवलिंग मंदिर का निरीक्षण कर कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को मार्गदर्शन करेंगे।